Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 4, 2026

गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में फेयरवेल पार्टी का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कैंट स्थित गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आज कक्षा-11 के छात्रों ने कक्षा 12 के छात्रों को विदाई पार्टी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को रोली चंदन का टीका लगाकर उनका स्वागत किया तथा टैग, गिफ्ट व कार्ड देकर उनके प्रति अपने सम्मान का इजहार किया। 

पुरानी मीठी यादों को ताजा करने के लिए अपने-अपने अनुभव शेयर किए साथ ही साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलों का भी आयोजन किया गया। मिस्टर व मिस जी०टी०बी० के चुनाव के लिए प्रथम रैम्प वॉक, द्वितीय पोटैटो पिलिंग गेम्स, तृतीय टाइम लिमिट के अंदर टाई बांधना व अंतिम चरण प्रश्नोत्तरी के माध्यम से चुनाव संपन्न किया गया। मिस्टर जी०टी०बी० करन छारी, मिस जी०टी०बी० जसलीन कौर विरदी को चुना गया। इसके अतिरिक्त मिस एलीगेंट एवं ग्रेसफुल राफका जैनब, स्टाइल आइकन एवं हैंडसम आर्यन वर्मा एवं हर्ष गौतम को चुना गया। प्रांजल वर्मा, जैनब परवीन को आर्टिस्ट ऑफ द ईयर, कार्तिकेय जोशी को टेबल ऐस, किंषुक अग्रवाल माइंड गेमर, मिस क्रिएटिव निरवी जैन, मास्टर क्रिएटिव कृष्णेंदु प्रधान, मास्टर व मिस डिलीजेंट में प्रियांशु जैन, विनित पारिया एवं आकृति, पर्सिवरिंग के लिए नाजिमा खातून को चुना गया। प्रोफिशिएंट का खिताब जितने वालों में अर्जुन सिंह, इशिता चौधरी, ऑल राउंडर में कशिश सिंह व रोहित कुमार को सम्मानित किया गया। मोस्ट प्रॉमिसिंग के लिए वंशिका सोम व तान्या अग्रवाल को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी टीचर्स का विशेष योगदान रहा। उप-प्रधानाचार्या मिस प्रभा राव ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here