Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 4, 2026

सुभारती विश्वविद्यालय में संपन्न हुई एनएसएस की एक दिवसीय समीक्षा बैठक



एवं 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस – सुभारती लॉ कॉलेज द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

 नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में एनएसएस की एक दिवसीय समीक्षा बैठक उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की एनएसएस की राज्य नोडल अधिकारी डॉ. मंजू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, ग्रुप कैप्टन एम. याकूब(सेनि.), एनएसएस प्रकोष्ठ के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अमित कुमार पुनिया, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल, लक्ष्मीकांत शर्मा, राम प्रकाश तिवारी तथा एनएसएस की विभिन्न इकाइयों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. मंजू सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए उनसे एनएसएस की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की तथा विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने एनएसएस प्रकोष्ठ के अंतर्गत विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजित गतिविधियों की समीक्षा भी की। डॉ. मंजू सिंह ने विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय का एनएसएस प्रकोष्ठ सराहनीय कार्य कर रहा है। यहां के स्वयंसेवकों से बात करने से यह आभास होता है कि इस विश्वविद्यालय में एनएसएस के प्रति बहुत अधिक जागरूकता है। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ अमित पूनिया ने विश्वविद्यालय की विभिन्न इकाइयों द्वारा आयोजित गतिविधियों के बारे में बैठक में विस्तार से बताया। इस बैठक का समापन एनएसएस कार्यों को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सकारात्मक सुझावों के साथ स्वयंसेवकों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण करके हुई।

 

वहीँ दूसरी ओर 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस – सुभारती लॉ कॉलेज द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन


 

मेरठ, सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना दिवस पर और लोकतंत्र में मतदान के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन सुभारती लॉ कॉलेज के निर्देशकराजेश चन्द्रा (पूर्व न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज) तथा प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई, संकायाध्यक्ष, सुभारती लॉ कॉलेज के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक होने के नाते प्रो. (डॉ.) रीना बिश्नोई ने सभी गतिविधियों की प्रभावी भागीदारी व सुचारु संचालन सुनिश्चित किया। कार्यक्रम की रूपरेखा में विश्वविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, मतदाता शपथ कार्यक्रम तथा ई-पोस्टर प्रतियोगिता जैसे आयोजन शामिल थे, जिनके माध्यम से छात्रों में लोकतांत्रिक चेतना, आलोचनात्मक सोच और जिम्मेदार चुनावी व्यवहार को बढ़ावा देने में सफलता मिली।

वाद-विवाद प्रतियोगिता

सुभारती विधि संस्थान के साहित्य क्लब द्वारा आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने “विशेष गहन पुनरावलोकन नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाना चाहिए” विषय पर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीमों को निम्न स्थानों से सम्मानित किया गया:

प्रथम स्थान — सृष्टि और ओम ठाकुर

 द्वितीय स्थान — नीलेश मिश्रा, प्रीत, जिया और नितेश

 तृतीय स्थान — वैदेही और कोमल कुमारी

 

 मतदाता शपथ ग्रहण

सुभारती लॉ कॉलेज के कुल 153 मतदाताओं ने मतदाता शपथ ली, जिसमें उपस्थित छात्रों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने अपने मतदान अधिकार का उपयोग जिम्मेदारी से करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को संजोने और स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा नैतिक चुनावों को बढ़ावा देने की शपथ ली।

 ई-पोस्टर प्रतियोगिता

“निर्वाचक सूची का विशेष गहन संशोधन – 2026” विषय पर आयोजित ई-पोस्टर प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय भर के छात्रों ने भाग लिया और रचनात्मक रूप से मतदाता पंजीकरण, मतदाता सूची अद्यतन व समावेशी चुनावी भागीदारी के महत्व को उजागर किया।
प्रतियोगिता में विजेताओं को निम्नानुसार सम्मानित किया गया:

· प्रथम स्थान — तेजस्वी राज (शिक्षा संकाय)

· द्वितीय स्थान — हर्षिता खुराना (सुभारती डेंटल कॉलेज) और रूपाली सिंह (फार्मेसी कॉलेज)

· तृतीय स्थान — लवी मलिक एवं ज़ाहिरा हसन (सुभारती लॉ कॉलेज)

वाद-विवाद प्रतियोगिता का निर्णय प्रो. डॉ. सरताज अहमद तथा डॉ. सीमा शर्मा ने किया, जबकि ई-पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सारिका त्यागी, डॉ. प्रेमचंद्रा, डॉ. आफरीन अल्मास, सोनल जैन, अरशद आलम, अनुराग चौधरी, मुस्कान श्रीवास्तव, पार्थ मल्होत्रा, आशुतोष तथा हर्षित सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here