Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 11, 2026

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
जानी : विकास खंड के गांव सतवाई में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पहुंचे वक्ताओं ने समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक पहुंचे।
                          
बुधबार को सतवाई गांव में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंचे मुख्य वक्ता भैयादास महारान ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना में निहित है। समाज को जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना होगा। हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत है। आशीष वचन गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी के पूज्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज जी, मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत प्रचारक श्री अनिल कुमार जी, वशिष्ठ अतिथि संस्कृत विभाग पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार श्री वाचस्पति मिश्रा जी श्री कुलदीप आर्य जी ने भी विचार रखते हुए हिंदूओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही ऐसा माध्यम है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रभक्ति के प्रति विचारों के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती पर भी चर्चा की गई। 

स्वयंसेवकों को गांव-गांव संपर्क बढ़ाने, सेवा बस्तियों में कार्य करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह, जिला प्रचारक दीपक सिंह, इकबाल सिंह,पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, राहुल चौधरी ढाढरा, संजीव सिंह,हर्ष राणा पंकज चौहान मनोज चौधरी राधेश्याम शास्त्री,शालीन राणा, दिग्विजय सिंह,आदि हजारों की संख्या बच्चे मातृशक्ति गण मान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here