नित्य संदेश ब्यूरो
रोहटा। थाना क्षेत्र के डूंगर गांव में रिस्तें के भतीजे ने चाचा को शराब के नशे में कर लाखों रुपये कीमत की साढे चार बीघा जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके रुपये दिलवाने की मांग की। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने भतीजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डूंगर गांव निवासी गोपाल पुत्र महावीर ने बताया कि उसके रिस्ते के भतीजा सन्नी पुत्र जितेन्द्र उसका अप्रैल 2025 में रोहटा गांव में स्थित पीएनबी बैंक की शाखा में संयुक्त खाता खुलावा कर चेक बुक ले ली थी। लेकिन इसी बीच आरोपित ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए खसरा संख्या 318-3 तथा 24-4 में डेढ़ बीघा जमीन को अप्रैल 2025 में गांव निवासी अनुज बावरा पुत्र सुखपाल के नाम रजिस्टार के सामने ले जाकर बैनामा के कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। वहीं मई माह में तीन बीघा जमीन का बैनामा मेरठ की रोहटा रोड़ की रामविहार कालोनी निवासी पुष्पेन्द्र बालियान पुत्र ओमपाल के नाम रजिस्टार के यहां बिक्री के कागज पर हस्ताक्षर कराकर कुल जमीन का 17 लाख 74 हजार रुपये पीएनबी की शाखा में संयुक्त खाते में डाल दिये थे। लेकिन कुछ दिनों बाद आरोपित ने बैंक से दो चेक के माध्यम से निकाल कर खाता खाली कर दिया। जब उसने बैंक में जाकर खाते की जांच की तो खाते में रुपये नही मिलने पर उसने जानकारी करने उसके घर पर गया तो वह घर से गायब हो गया। पीड़ित को तब जाकर फर्जीवाड़े की घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने जब भूमि खरीदने वालों से जानकारी की तो जानकारी हुई की कुल 48 लाख रुपये लेकर आरोपित ने उसके खाते में 17 लाख 74 हजार रुपये ही डाले थे लेकिन उनको भी आरोपित ने निकाल कर भाग गया। पीड़ित ने अधिकारियों के दरबार में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपित सन्नी पुत्र जितेन्द्र, अजुज बावरा पुत्र सुखपाल तथा पुष्पेन्द्र बालियान पुत्र ओमपपाल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू क्र दी है।
No comments:
Post a Comment