नित्य संदेश एजेंसी
नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर हमले करना शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ इजरायली मीडिया चैनलों ने चलाया कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए हैं। लेकिन इस स्थिति पर अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन नवीनतम जानकारी के अनुसार वे जीवित हैं।
ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने एनबीसी न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा है कि "जहां तक मुझे पता है", खामेनेई अभी जीवित हैं, उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और अधिकांश उच्च पदाधिकारी सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ कमांडरों की मौत की पुष्टि हुई है।
No comments:
Post a Comment