Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 26, 2026



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। युवा रालोद के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु डागर ललसाना ने ग्राम भीड़वारा निवासी हर्षित मावी को जिला मेरठ का युवा जिला महासचिव नियुक्त किया है इनकी क्षेत्र के सभी वर्गों के युवाओं में गहरी पकड़ मानी जाती है इससे पूर्व हर्षित मावी हस्तिनापुर विधानसभा के महासचिव के पद पर कार्य कर चुके है हर्षित मावी ने कहा की क्षेत्र में घर-घर लोगों के बीच जाकर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है हर्षित मावी को युवा जिला महासचिव नियुक्त होने पर उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति /जनजाति आयोग के सदस्य नरेंद्र खजूरी, पूर्व जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ,रालोद के जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज ,युवा रालोद के क्षेत्रीय महासचिव नमेश भाटी शिवपुरी , युवा क्षेत्रीय सचिव रिशु बढ़ला, वरिष्ठ रालोद नेता अक्षय अतलपुर ,पिंटू मोड कला ,मेहरपाल काकरान, युवा रालोद नेता विक्की खजूरी, रालोद के ब्लॉक के अध्यक्ष आसिफ बढ़ला ,ने बधाई दी है

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here