Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 26, 2026

स्वयंसेविकाओं ने शिविर में किये योग



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के गांधी स्मारक देव नागरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई बालिका वर्ग शिविर के छठे दिन का विषय स्वास्थ्य व योग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी व नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती वंदना व राष्ट्रीय सेवा योजना गीत गाया। 

इस मौके पर ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेंद्र त्यागी ने कहा कि स्वस्थ शरीर के साथ ही स्वस्थ मन रहता हे इसलिए योग और व्यायाम करें तथा जीवन को बेहतर के लिए खान पान का भी विशेष ध्यान रखें। नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राकेश शर्मा ने स्वयंसेविकाओ को स्वस्थ रहने के अनेकों टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सुबह जल्दी उठें व्यायाम करें और अपने माता-पिता के घरेलू कार्यों में भी सहयोग करें तथा मोबाइल का कम से कम प्रयोग करें क्योंकि इसका अधिक दुरूपयोग मानसिक रूप से बीमारी पैदा करता है। इसके बाद स्वयं सेविकाओं ने सूर्य नमस्कार ताड़ासन भुजंगासन आदि योग भी किये। 

वहीं योग व स्वास्थ्य जीवन पर पोस्टर भी बनाए जिसमें अलसिफा,सारा परवीन,रिया, अंजलि, प्राची, आरती,डोली, दिव्यांशी, मनीषा, आयुषी रही। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिता देवी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के बारे में जानकारी दी और बालिकाओं से अनुशासन में रहने व कालिज का नाम रोशन करने को कहा। इस मौके पर ऋतु त्यागी, पिंकी चौधरी, उषा त्यागी, मुकेश त्यागी, प्रदीप चौधरी, विकास आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here