नित्य संदेश ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा: जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में ईटिंग डिसऑर्डर अवेयरनेस वीक के अंतर्गत स्टूडेंट ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी (SGRC) के तत्वावधान में “बियॉन्ड द मिरर: बॉडी इमेज, सोशल प्रेशर एंड इमोशनल वेल-बीइंग” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए समर्पित था।
कार्यक्रम का संयोजन संस्थान की मनोवैज्ञानिक तनिषा अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अंबिका राठी ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. राशि अग्रवाल उपस्थित रहीं।.डॉ. राशि अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बॉडी शेमिंग आज समाज में सामान्य होती जा रही है, जबकि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आलोचना की जगह संवेदनशीलता और सराहना को अपनाएं।
सुश्री तनिषा अग्रवाल ने बताया कि किसी के रूप-रंग पर की गई एक टिप्पणी भी आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है और छात्रों को स्वयं को स्वीकार करने का संदेश दिया। डॉ. अंबिका राठी ने कहा कि संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छात्रों के मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिम्स ग्रेटर नोएडा ने डॉ. राशि अग्रवाल के साथ एक औपचारिक एमओयू भी हस्ताक्षरित किया, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पहल को और सुदृढ़ किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment