-विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारी किए गए नामित, दिशा-निर्देश दिए
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में मेला नौचन्दी-2026 आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक में नौचंदी मेले के आयोजन की तैयारी, उद्घाटन इत्यादि के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष नौचन्दी मेले का आयोजन जिला पंचायत द्वारा किया जाएगा। निर्देशित किया गया कि नौचन्दी मेला प्रान्तीयकृत मेला है, समस्त कार्यवाही नौचन्दी मेले की गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। समस्त तैयारियों को तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया जाए। विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारी नामित करते हुए सभी तैयारियां समयबद्धता के साथ सुनिश्चित की जाए। मेले में किए जाने वाले कार्य हेतु टेण्डर प्रक्रिया की तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मेले स्थल का भ्रमण कर सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पानी का छिड़काव, सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पटेल मंडप का सौन्दर्यीकरण, टेण्डर प्रक्रिया, दुकान आवंटन इत्यादि समस्त कार्यों की समय से कार्यवाही करते हुए तैयारी की जाए। नौचन्दी मेला कमेटी की बैठक कराते हुए कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी ट्रेफिक राघवेन्द्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment