नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप के संरक्षण व मार्गदर्शन में महाविद्यालय की चिकित्सा समिति द्वारा कुष्ठ रोग निवारण के संबंध में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं एवं समाज में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना तथा सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के द्वारा छात्राओं को एवं शिक्षिकाओं को कुष्ठ रोग निवारण हेतु प्रतिज्ञा दिलाते हुए किया गया । असिस्टेंट प्रो. अंजू के द्वारा छात्राओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तरों के माध्यम से यह समझाया गया कि कुष्ठ रोग एक पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है और समय पर पहचान एवं उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या जी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में छात्राओं की जिम्मेदारी है कि कुष्ठ रोग से संबंधित जागरूकता फैलाकर समाज को सही जानकारी दें।
कार्यक्रम का संयोजन चिकित्सा समिति की समन्वयक प्रो. पूनम सिंह के द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर नीतू गुप्ता एवं मोहिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉक्टर शुभा मालवीया एवं असिस्टेंट प्रोफेसर कालिंदी सिंह ने मुख्य निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में कविता प्रथम प्राची द्वितीय काजल तृतीय स्थान पर रही और सुहानी यादव को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु प्राचार्या जी का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं समस्त प्रवक्ता वर्ग व छात्राओं छात्राओं का भी हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने सक्रिय भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

No comments:
Post a Comment