नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में शैक्षणिक विकास, करियर मार्गदर्शन और सामाजिक-पर्यावरणीय चेतना को सशक्त करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। एक ओर जहाँ गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती डिपार्टमेंट ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में इवेंट मैनेजमेंट में करियर विषय पर एलुमनाई टॉक आयोजित हुई, वहीं दूसरी ओर विश्व आर्द्रभूमि दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में आयोजित एलुमनाई टॉक में विभाग के पूर्व छात्र एवं गुरुग्राम स्थित वॉव इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के इवेंट मैनेजर अर्पित (बीएजेएमसी, बैच 2022-25) ने छात्रों को इवेंट मैनेजमेंट की बदलती दुनिया, व्यावहारिक चुनौतियों और करियर अवसरों से रूबरू कराया। उन्होंने बताया कि पत्रकारिता की स्किल्स जैसे स्टोरीटेलिंग, मीडिया कोऑर्डिनेशन और पब्लिक रिलेशन्स इवेंट प्लानिंग में बेहद उपयोगी साबित होती हैं। अर्पित ने कहा कि इवेंट मैनेजमेंट का मूल उद्देश्य यादगार अनुभव तैयार करना है और सुभारती में मिली प्रैक्टिकल ट्रेनिंग ने उन्हें कॉर्पोरेट इवेंट्स, शादियों और त्योहारों के सफल प्रबंधन में बढ़त दी। उन्होंने एंट्री-लेवल सैलरी, ग्रोथ के अवसर, बजटिंग, वेंडर कोआर्डिनेशन, क्राइसिस हैंडलिंग, डिजिटल टूल्स और लिंक्डइन के माध्यम से नेटवर्किंग पर भी प्रकाश डाला।
यह सत्र फैकल्टी कोऑर्डिनेटर-एलुमनाई सेल राम प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार गौतम, डॉ. प्रीति सिंह, शैली शर्मा, तरुण जैन सहित तुषार, अनुष्का सिंह, जानवी कौर, आयुषी शर्मा, कशिश, हर्ष सैनी, अदिति नेहरा जैसे छात्र तथा कपिल गिल, संजय पाल, बिजेंद्र सहित शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन रोचक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ।
इसी क्रम में विश्व आर्द्रभूमि दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग, शिक्षा संकाय द्वारा विश्वविद्यालय पर्यावरण समिति के सहयोग से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आर्द्रभूमियों के महत्व, स्वच्छ जल एवं स्वच्छता, जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज, शिक्षा संकाय के डीन लेफ्टिनेंट प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार तथा शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. इंदिरा सिंह ने शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अनोज राज द्वारा विश्व आर्द्रभूमि दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मुमताज शेख और डॉ. अनोज राज ने किया। प्रतियोगिता में फ़िज़ा (बी.एल.एड., चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम, हर्षिका त्यागी (बी.एल.एड., चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा सलोनी (एम.एड., द्वितीय सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय डॉ. रीबा देवी और डॉ. रेशु रानी ने किया तथा अंत में डॉ. रीबा देवी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इन सभी गतिविधियों के माध्यम से सुभारती विश्वविद्यालय ने यह संदेश दिया कि वह न केवल छात्रों को पेशेवर करियर के लिए तैयार कर रहा है, बल्कि उन्हें सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में भी निरंतर प्रयासरत है।

No comments:
Post a Comment