Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 11, 2026

महावीर इंटरनेशनल स्कूल में शुभकामना दिवस के अवसर पर सफलता की कामना के साथ आयोजन सम्पन्न



नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। सरधना रोड स्थित महावीर इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य, यादगार एवं भावनात्मक “शुभकामना समारोह"का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा को सम्मान देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रदान करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर असीम दुबे एवं प्रधानाचार्य नवीन कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। फेयरवेल कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत, कविता पाठ एवं मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे। इसके साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन खेलों ने पूरे कार्यक्रम में आनंद और उमंग का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर डायरेक्टर श्री असीम दुबे ने विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वहीं प्रधानाचार्यश्री नवीन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है।

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालय, शिक्षकों एवं साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए तथा सामूहिक छायाचित्र लिया गया।यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के जीवन की एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया, जिसे वे सदैव याद रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here