Breaking

Your Ads Here

Friday, February 13, 2026

छात्राओं के लिए वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के खेल प्रांगण में छात्राओं के लिए वार्षिक खेलोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरू पाठक (नेशनल एथलीट), अमिता सक्सेना (नेशनल एथलीट एवं कोच) एवं आदित्य शर्मा (राष्ट्रीय स्तरीय शार्प शूटर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के संस्थापक कनोहर लाल की मूर्ति पर पुष्पांजलि द्वारा किया गया, तत्पश्चात फीता काटकर खेलोत्सव का उद्घाटन किया गया। प्राचार्या एवं अतिथिगण द्वारा ध्वजारोहण करके व मशाल जलाकर कार्यक्रम को गति प्रदान की गई। 

आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी में टीम बी- कैप्टन तनु विजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट रेडर तनु गोस्वामी एवं बेस्ट डिफेंडर कोमल चपराना रही। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में विनर टीम खुशी सैनी और रनर टीम तनु गोस्वामी की रही। चैंपियनशिप 2026 की ट्रॉफी से लक्ष्मी यादव बी.ए. छठे सेमेस्टर की छात्रा को नवाजा गया। खेल सप्ताह में आयोजित विभिन्न गतिविधियों जैसे बैडमिंटन प्रतियोगिता, कैरम प्रतियोगिता, शॉर्ट पुट, लॉन्ग जंप, हाई जंप, रेस की विजेता छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या ने कहा कि महाविद्यालय छात्राओं की प्रतिभा को नित नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत एवं तत्पर है। खेलकूद जीवन का अभिन्न अंग हैं, जो लड़कियों को आत्मनिर्भरता, टीमवर्क और अनुशासन सिखाकर मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। उन्होंने समस्त छात्राओं को शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि आदित्य शर्मा ने छात्राओं की खेल प्रतिभा की सरहाना की व उन्हें भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुभकामनाएं भी दीं। 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीति सिंह, अंग्रेजी विभाग एवं डॉ. अर्चना प्रिय आर्या, संस्कृत विभाग के द्वारा किया गयाl खेल प्रतियोगिता में मंच संचालन राजकुमार त्यागी, छात्रा प्रियांशी एवं छात्रा सुगंध द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर विनीता गुप्ता, स्पोर्ट्स क्लब कोऑर्डिनेटर सिद्धी गुप्ता, सदस्य गरिमा, प्रीति एवं स्पोर्ट्स कोच सेजल चौधरी ने किया तथा इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की डीन प्रोफेसर राखी त्यागी, संजीव महेश्वरी, राजकुमार त्यागी, प्रोफेसर ज्योत्सना, असिस्टेंट प्रोफेसर शुभा मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजा राय, असिस्टेंट प्रोफेसर कालिंदी सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कीर्ति अग्रवाल, रूचि गुप्ता एवं सीमा सैनी, जानवी चौधरी इत्यादि प्रवक्ताएं एवं छात्राएं उपस्थित रही। 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here