Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 28, 2026

थाना समाधान दिवस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थाना पल्लवपुरम में जनसुनवाई



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद द्वारा थाना पल्लवपुरम पर आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्व से संबंधित मामलों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई करने तथा कानून व्यवस्था से जुड़े प्रकरणों में तत्काल विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here