Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 12, 2026

राजद ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर रमजान माह के मददेनजर साफ सफाई, जलापूर्ति एवं विधुत आपूर्ति की मांग की



नित्य संदेश ब्यूरो 
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौपकर तहसील क्षेत्र में रमजान के माह के मददेनजर साफ सफाई, जलापूर्ति एवं विधुत आपूर्ति की मांग की।

राजद ने उपजिलाधिकार को दिये गये ज्ञापन में कहा कि मुकददस रमजान माह 19 फरवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। रमजान माह के दौरान सहरी में सुबह 2 बजे से लेकर छह बजे तक एवं शाम में अफतार के समय शाम 6 बजे से लेकर रात्रि में 11 बजे तक विधुत की सुचारू रूप से आपूर्ति पूरे तहसील क्षेत्र में होनी चाहिए। रमजान माह के दौरान तहसील क्षेत्र के किठौर, बहसूमा, परिक्षितगढ, हस्तिनापुर, रामराज, फलावदा, शाहजहांपुर आदि कस्बों में मस्जिदों तथा मदरसों के आसपास में सफाई व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए कली चूना भी डलना चाहिए है। मवाना नगर जिसमें एक लाख से अधिक की आबादी है। इसमें सफाई व्यवस्था की अधिक आवश्यकता है और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जाये कि नगर से कूडा करकट को हटाया जाये ओर सफाई व्यवस्था सुचारू की जायेगी। 

नगर क्षेत्र में जो विधुत पोल नगर पालिका द्वारा जनरेटर से संचालित है। इन विधुत पोलों पर लगी लाइट कभी-कभी खराब हो जाते है। ऐसे विधुत पोलों की लाईटों को तुरंत ठीक कराया जाये। नगर में कई स्थानों पर विधुत पोल एवं उनके तार जर्जर हालत में है, उन्हे तुरंत बदला जाये तथा विधुत आपूर्ति बंद होने पर तुरन्त ठीक करायी जाये। मवाना नगर में जलापूर्ति बिलकुल खराब आ रहा है और उक्त पानी को पीने से मवाना नगर में काफी लोग बीमार हो रहे है। पानी की टंकी में दवाई मिलाकर टंकी की सफाई की जाये। जिससे आम जन को होने वाली अनावश्यक बीमारियों से बचा जा सके। 

मवाना नगर में जल निगम द्वारा जो पाईप लाईन बिछायी जा रही है जिसके लिए सडको को खोदा जा रहा है उन सडको की मरम्मत नहीं की जा रही है जिसके कारण नगारिकों को परेशानी हो रही है और कई लोगों के उक्त सडकों पर गिरने से पैर एवं हाथ टूट गये है। रात्रि में मस्जिदों आदि के पास में पुलिस को निर्देश दिये जाये कि उक्त स्थानों पर पुलिस गश्त किया जाये, जिससे असमाजिक तत्व सक्रिय ना रहे। अफतार एवं सहरी के समय में पानी की सुचारू रूप से व्यवस्था की जाये और जिन स्थानों पर नगर पालिका का पानी नहीं जाता है, उन स्थानों पर पालिका पानी के टैंकर की व्यवस्था करे। 

 ज्ञापन में उक्त सभी समस्याओं का अति शीघ्र समाधान किया जाये, अन्यथा राजद कार्यकर्ता आन्दोलात्मक कदम पर बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जिस पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने समस्त नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद मवाना एवं विधुत विभाग को पत्र भेजकर निर्देशित करने की बात की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद जाटव, नवेद आलम, जावेद अंसारी एडवोकेट राहत अली एडवोकेट मोहम्मद शाह मोहित राहत अली एडवोकेट फरहाज एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here