नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) 2026 का सफल एवं सुव्यवस्थित समापन हुआ। देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल एवं 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
एयर पिस्टल मिक्स्ड स्पर्धा में प्रथम स्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की सिमरन और वंशा की जोड़ी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के अभिनव चौधरी और सुरुचि को मिला तथा तृतीय स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सर्वजोत सिंह और सायम ने हासिल किया। एयर राइफल मिक्स्ड स्पर्धा में प्रथम स्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के हिमांशु और साक्षी ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के अभिनव और रविंद्र को मिला तथा तृतीय स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के सूर्य प्रताप सिंह और पन्हा ने प्राप्त किया। एयर पिस्टल महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की सुरुचि ने, द्वितीय स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की खिलाड़ी ने तथा तृतीय स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की पलक ने प्राप्त किया। एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (सायम, पलक, आक्षी) ने हासिल किया, द्वितीय स्थान वंशिका, लक्षिता और मानसी की टीम को मिला तथा तृतीय स्थान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली की टीम (सुरुचि, तनय, हिमांशु) ने प्राप्त किया।
एयर राइफल टीम स्पर्धा में प्रथम स्थान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की टीम (पन्हा, निशा, माही) ने, द्वितीय स्थान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की टीम (साक्षी, काशिका, मुस्कान) ने तथा तृतीय स्थान गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम (आशी, देव कुमार) ने प्राप्त किया। राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में प्रथम स्थान शिवाजी यूनिवर्सिटी की तनिषा ने, द्वितीय स्थान क्लस्टर यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू की अनिशा ने तथा तृतीय स्थान यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की ईशा ने प्राप्त किया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री कपिल त्यागी, श्री अविनाश त्यागी एवं डॉ. अभिषेक प्रधान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था और अनुशासन की सराहना की।
प्रोफेसर डॉ. मुनेश रेड्डी ने अपने संबोधन में आयोजन की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बताया। वहीं एनआरएआई के तकनीकी प्रमुख डॉ. अमरेंद्र ने कहा कि यह आयोजन समयबद्ध, उत्कृष्ट और अब तक के सर्वश्रेष्ठ आयोजनों में से एक रहा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों, कोचों, तकनीकी अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों को सफलतापूर्वक आयोजित करने का संकल्प दोहराया। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 256 विश्वविद्यालयों के लगभग 1456 खिलाड़ियों ने भाग लिया है जिसमें बहुत से खिलाड़ी ओलंपिक और एशियन स्तर के थे।
इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक प्रो. संदीप चौधरी, निर्देशक शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभाग एवं आयोजक सचिव डॉ प्रवीण कुमार थे। इस प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षा विभाग की विभाग अध्यक्ष डॉ मंजू अधिकारी के साथ-साथ डॉ दीपक राघव, डॉ अतुल तिवारी, डॉ अंकित सिंह जादौन, डॉ निशांत कुमार,श्री शुभम राठी, श्री मोहम्मद सरताज खान आदि का भी अमूल्य योगदान रहा। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज में रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को संभाला और आवासीय व्यवस्था में फार्मेसी कॉलेज ने अपना सहयोग दिया।

No comments:
Post a Comment