Breaking

Your Ads Here

Thursday, January 22, 2026

रंग दे बसंती के तहत उत्सव व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती "पराक्रम दिवस" किया आयोजित


तरुण आहुजा 
नित्य संदेश, मेरठ। अलेक्जेंडर पब्लिक स्कूल में रंग दे बसंती के तहत उत्सव का आयोजन व नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती "पराक्रम दिवस" दोनों को आयोजित किया गया।

स्कूल में बसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में बसंत उत्सव बड़े हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण को पीले रंग की सजावट से सजाया गया, जिससे पूरे वातावरण में उल्लास और उत्साह का संचार हुआ। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मां सरस्वती के भजनों व श्लोक से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति हेतु आवाहन किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री सचिन शर्मा जी ने इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षाओ में सफल होने हेतु शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को समर्पित विशेष प्रस्तुति रही। विद्यार्थियों ने नेताजी के जीवन, उनके त्याग, साहस और देशभक्ति से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। भाषण, कविता पाठ एवं लघु नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने नेताजी के आदर्शों को जीवंत किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ विकास प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में बसंत ऋतु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह ऋतु नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के विचारों को अपनाने और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्कृतिक मूल्यों, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना का विकास करना था, जिसे सभी ने सराहा। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

विद्यालय के डायरेक्टर महोदय ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाइयां दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर दिव्याभारद्वाज, गुंजनगर्ग, प्राची गुप्ता, सजल शर्मा, इंदु शर्मा, संगीता शर्मा, रीता शर्मा , विभूति, रिजवान, आरती, रिचा शर्मा, प्रभांशु राणा, विशाखा शर्मा, ज्योति शर्मा, सोनिया सैनी, मुस्कान चौधरी, शालिनी, अनीता मिश्रा आदि का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here