Breaking

Your Ads Here

Friday, December 12, 2025

गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जड़ौदा किठौर के विद्यार्थियों ने किया भ्रमण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गवर्नमेंट इंटर कॉलेज जड़ौदा किठौर के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग स्थित स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्राचीन भारत केइतिहास से संबंधित संजोकर रखी हुई वस्तुओं को देखा और उनके संबंध में जानकारी प्राप्त की। 1857 की महा क्रांति के क्रांतिकारीयो एवं उसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के बलिदान और उनके योगदान से संबंधित गैलरी को भी देखा। स्वतंत्र भारत के संविधान के निर्माण में योगदान  देने वाली महिला स्वतंत्रता सेनानियों के संबंध में भी गहराई से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा प्रोफेसर विघ्नेश कुमार डॉक्टर डॉक्टर कुलदीप कुमार त्यागी डॉक्टर योगेश कुमार डॉक्टर मनीषा डॉक्टर शालिनी, प्रज्ञा आदि सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here