Breaking

Your Ads Here

Friday, December 12, 2025

प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी स्टूडेंट सेवा समिति

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। स्टूडेंट सेवा समिति की ओर से प्रेस कांफ्रेंस रखी गई, जिसमें अध्यक्ष करार हुसैन ने आगामी 15 दिसंबर को अंजुम पैलेस में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि भारत में बच्चों की शिक्षा को लेकर प्राइवेट स्कूलों की कालाबाजारी की जा रही है, इस भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जागरूक अभियान चलाया जाएगा।


उन्होंने बताया कि भारत के स्कूलों का एक ही कोर्स होना चाहिए, ताकि वह कहीं से भी मिल जाए। जो पब्लिकेशन 70% स्कूल वालों को कमीशन दे रहे हैं, उनको खत्म करके 70% बच्चों के लिए कम करें। स्कूलों की फीस पर चर्चा की जाएगी। स्कूलों की ड्रेस का कमीशन खत्म हो। प्राइवेट स्कूलों के पढ़ाने वाले शिक्षक की क्वालिफिकेशन कम से कम ग्रेजुएट हो। स्कूल चलाने वाले प्रिंसिपल की एजुकेशन कम से कम ग्रेजुएट हो, अगर किसी बच्चे की फीस रह जाए तो उसको एग्जाम से ना रोका जाए। सभी स्कूलों में 30 सीट बिल्कुल मुफ्त हो, जो बेसहारा, यतीम बच्चों के लिए शिक्षा फ्री हो। हर साल बच्चों का स्कूल नया कोर्स ना बदले, वही कोर्स छोटे भाई-बहन के काम आना चाहिए, इसके अलावा स्कूलों में अच्छी शिक्षा और अच्छी व्यवस्था, शुद्ध पानी, साफ-शौचालय जरूर होना चाहिए। जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती, यह आवाज उठती रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here