Breaking

Your Ads Here

Friday, December 5, 2025

सीसीएसयू के छात्रों ने किया केपी रिलाएबल कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव

 



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित सर छोटू राम अभियंत्रिकी व तकनीकी संस्थान द्वारा छात्र - छात्राओं को के. पी. रिलाएबल कंपनी की प्लेसमेंट ड्राइव का अवसर उपलब्ध कराया गया, जिसमें संस्थान के  B. Tech. मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। 


कंपनी के अधिकारी श्री पंकज दुबे जी ने कई चरणों में साक्षात्कार लिया जिसमें कुल 13 छात्रों (मोहित राय, हिमांशु विश्वकर्मा, आकाश दुबे, राम कुमार, अभिषेक कुशवाहा, गगन गुप्ता, मोहम्मद अयान, नितिन मणि त्रिपाठी, अभिषेक कुमार चौबे, अभिषेक गुप्ता, प्रियांशु पाल, शिव कुमार, हर्षित वशिष्ठ) का क्वालिटी इंस्पेक्टर प्रोफाइल के लिए 2.40 से 3.12 लाख प्रति वर्ष के वेतन पर अंतिम रूप से चयन किया गया। विवि की कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला, डीन टेक्नोलॉजी प्रोफेसर संजय भारद्वाज, संस्थान के निदेशक डॉ. नीरज सिंघल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज डॉ.  पंकज कुमार, पीयूष बत्रा,  रंजू अरोड़ा, अशोक कुमार ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here