अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएससी) के प्रभारी डॉक्टर रुद्र कुमार पथरी ने क्षेत्र के लोगों को बढ़ती ठंड से बचाव के लिए सावधानियां बरतनी की सलाह दी है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने पर जोर दिया।
डॉक्टर रुद्र कुमार पथरी ने बताया कि पिछले दो दिनों से ठंड में काफी इजाफा हुआ है, उन्होंने लोगों को गुनगुने पानी से नहाने और गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी, ताकि सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से बचा जा सके। डॉक्टर रूद्र कुमार पथरी ने विटामिन युक्त आहार और गर्म भोजन का सेवन करने की बात कही, उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा, खासकर बच्चों के कपड़ों और उनके सोने बैठने की जगह के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। डॉक्टर रुद्र कुमार पथरी ने छोटे बच्चों के प्रति अधिक सावधानी बरतने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बच्चों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचाए, यदि बच्चों को सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो तत्काल डॉक्टर के पास ले जाएं। उन्होंने यह भी सलाह दी की सर्दी, जुकाम या वायरल बुखार होने पर किसी अच्छे चिकित्सक से परामर्श लें और केवल उनके द्वारा लिखी गई दवा का ही सेवन करें, बच्चों को पर्याप्त आराम करने दे। घरेलू उपचार करने से पहले भी डॉक्टरों की सलाह लेना उचित होगा।

No comments:
Post a Comment