-फर्जी तरीके से निकाली गई, महिला अधिकारियों के काट रही चक्कर
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। एक महिला के खाते से धोखाधड़ी करके एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। शिकायत पर पुलिस ने बैंक मैनेजर एवं एक महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला फर्जी तरीके से खाते से निकाले गए रुपये को वापस प्राप्त करने के लिए बैंक एवं पुलिस महकमे के अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन अभी तक उसके पैसे वापस नहीं मिले है।
मोहल्ला श्रृद्धापुरी निवासी महिला गीता पत्नी संदीप सोनकर ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से एक लाख रुपये से अधिक की रकम धोखाधड़ी करके निकाली गई है। सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता है। वह बैंक में करीब पौने दो लाख रुपये की एनएफटी कराने गई तो उसकी पासबुक के कवर पर दूसरे खाता धारक का बारकोड लगा दिया। जिससे उसके खाता नंबर में पैसे भेजे गए, उधर तो सही खाता नंबर दर्शाया गया, लेकिन बार कार्ड दूसरे खाते का होने के कारण पैसा गीता के खाते में नहीं आ सका। जिसकी जांच पड़ताल की तो पता चला कि बैंक की लापरवाही से यह सब धोखाधड़ी की घटना घटित हुई। जिसके बाद गीता की शिकायत पर बैंक मैनेजर सौरभ अग्रवाल एवं एक अन्य महिला जिसके खाते में पैसे गए नीलू रानी पत्नी इशांक शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
नीलू ने इस तरह निकाली रकम
महिला का कहना है कि उसकी रिपोर्ट तो दर्ज कर ली गई, लेकिन अभी तक उसके पैसे वापस नहीं मिल सके, वह पैसे वापस कराने के लिए बैंक एवं पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के चक्कर काट रही है। गीता का कहना है कि नीलू रानी ने 13 अगस्त को 50 हजार रुपए बैंक से निकाल लिए। 70 हजार रुपए के माध्यम से अपनी सास के खाता में ट्रांसफर क दिए। 14 अगस्त में नीलू रानी ने ATM के माध्यम से फिर रकम निकाली। अन्य खाते से भी ट्रांसफर के माध्यम से आया हुआ पैसे निकाल लिए। बैंक तथा पीड़ित खाताधारक के बात करने के बाद भी नीलू रानी, सुधीर शर्मा एवं अन्य की गलती से आए हुए पैसे वापस करने के लिए तैयार नहीं हैं।
No comments:
Post a Comment