रवि गौतम
नित्य संदेश, लखनऊ। श्रीमद दयानंद उत्कर्ष आर्ष कन्या गुरुकुल नारंगपुर की संचालिका आचार्य रश्मि आर्य, व्यवस्थापिका गुलशन एवं आचार्य अलका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आचार्य रश्मि आर्य ने मुख्यमंत्री को कन्या गुरुकुल द्वारा चलाई जा रही शैक्षणिक एवं संस्कारात्मक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुरुकुल में वेद, योग, संस्कार और आधुनिक शिक्षा का संतुलित समन्वय कर बालिकाओं को सशक्त, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने हस्तिनापुर–सैफपुर मार्ग पर सर्वदा जयते सेवा न्यास द्वारा निर्माणाधीन बाल गुरुकुल एवं आयुर्वेदिक चिकित्सालय की परियोजना का विवरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं, महिलाओं और आम जनमानस के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

No comments:
Post a Comment