Breaking

Your Ads Here

Saturday, December 20, 2025

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिले नीरज जैन

 


साजिद कुरेशी

नित्य संदेश, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज जैन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नीरज जैन ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।


इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। बधाई देने वालों में पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा ईश्वर चंद्र त्यागी, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान, गन्ना समिति के चेयरमैन श्रवण सोम, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व महामंत्री भाजपा संकेत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नेताओं ने पंकज चौधरी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here