Breaking

Your Ads Here

Tuesday, December 30, 2025

राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ का किया विस्तार



नित्य संदेश ब्यूरो 
नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदिरा कापिलावे द्वारा एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक निर्णय लिया गया। संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में उन्होंने कई नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है।

इस क्रम में सोनिका आनंद (राष्ट्रीय सचिव) को दिल्ली प्रदेश एवं ऋचा सिंह (राष्ट्रीय महासचिव) को पश्चिम उत्तर प्रदेश का प्रभारी तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही—
 • निशा चौधरी को राजस्थान प्रभारी
 • नम्रता शुक्ला को ओडिशा प्रभारी
 • श्यामला सोमन को केरल प्रभारी
 • अंतरा कुंदे को कर्नाटक प्रभारी
 • शोभा को तेलंगाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर सोनिका आनंद एवं ऋचा सिंह ने अपनी नई जिम्मेदारी ग्रहण करते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से तिलोक त्यागी (राष्ट्रीय महासचिव संगठन), विनय प्रधान, इंदिरा कापिलावे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ) तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का धन्यवाद किया।

आगे सभी नव-नियुक्त महिला प्रभारी एवं नेत्रियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में अपनी पूर्ण निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं अथक प्रयासों से महिला प्रकोष्ठ का विस्तार पूरे देश में हो रहा है और राष्ट्रीय लोकदल को प्रत्येक प्रदेश में मजबूती मिल रही है।

सभी महिला प्रभारीयों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मिले नए दायित्व के लिए माननीय श्री जयंत चौधरी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास जताया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here