नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बलवंत नगर निवासी आयुष और पीयूष गोयल सेरेब्रल पाल्सी
नमक असाध्य रोग से ग्रस्त होने के कारण 60% दिव्यांग है, दोनों भाई 10,000 से अधिक
पौधे लग चुके हैं।
पर्यावरण जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे विषयों पर 250 से
अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर चुके हैं। 10 से ज्यादा रक्त जांच एवं स्वास्थ्य
परीक्षण शिविर आयोजित कर चुके हैं। दोनों भाई दिव्यांग जनों को सकारात्मक जीवन जीने
के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आयुष को 2022 और पीयूष को 2023 में मुख्यमंत्री योगी
आदित्यनाथ राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं। आयुष और पीयूष का कहना
है दिव्यांगता तन की नहीं मन की होती है।

No comments:
Post a Comment