Breaking

Your Ads Here

Monday, December 1, 2025

गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों व अतिक्रमण के चलते कस्बे में लग रहा जाम



अर्जुन देशवाल 
नित्य संदेश, बहसूमा। गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से बहसूमा में रोजाना जाम लग रहा है इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 

जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दे की बहसूमा कस्बे में मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के चलते पहले से ही अव्यवस्थाएं हैं साथ ही पेराई सत्र शुरू होने पर गन्ना लदे ओवरलोड वाहन जाम का कारण बनते जा रहे हैं दिन भर सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इधर व्यापारियों व रेहड़ी वालों ने सड़क के दोनों और अतिक्रमण कर लिया गया है जहां मुख्य मार्ग पर दोनों और वाहन जाम में फंस जाते हैं 

लोगों का कहना है कि यदि गन्ना लदे वाहनों को दिन के स्थान पर रात में निकाला जाए तो दिन भर लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है सोमवार को भी गन्ना वाहनों व अतिक्रमण के कारण बहसूमा नगर में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा समस्या का समाधान न होने से नगर के लोगों में रोष व्याप्त है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here