Breaking

Your Ads Here

Sunday, December 21, 2025

किसानों की हो रही चारों तरफ अनदेखी: भाकियू इंडिया


नित्य संदेश ब्यूरो 
बागपत। अशोक वाटिका अहेड़ा रोड में क्षेत्र के किसानों के आह्वान पर एक किसान सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने की। लगभग 4-5 घंटे चले विचार विमर्श के उपरांत वर्षों से लंबित काफी महत्वपूर्ण समस्याओं के समाधान हेतु शासन, प्रशासन और सरकार का बारंबार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद निवारण नहीं किया जा रहा है, जिस कारण किसानों व आम जनमानस में रोष व आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। 

प्रमुख मांग :-
1. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को अविलंब लागू किया जाए 
2. एमएसपी की गारंटी का कानून अविलंब लागू किया जाए 
3. किसान आंदोलन में मृतक किसानों को शहीद का दर्जा एवं आश्रित परिवारों को सुविधा दी जाए
4. किसानों का कर्जा माफ किया जाए 
5. गन्ने का रेट चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में कम से कम ₹500 प्रति कुंतल होना चाहिए।
6. बिना किसानों की सहमति के कृषि भूमि का अधिग्रहण नहीं होना चाहिए।
7. सरकारी योजनाओं में अधिग्रहित किसानों की भूमि के लंबित मुआवजे वाले मामले तुरंत निपटाए जाएं।
8. सर्किल रेट का रिवीजन निरंतर समय अनुसार किया जाना चाहिए
9. बिजली के निजीकरण की योजना को लागू नहीं किया जाए तथा उत्तर प्रदेश में चल रही बिजली के बिलों पर छूट का लाभ सभी किसानों व आम जनमानस को मिलना चाहिए 
10. सेनाओ में अग्निवीर योजना को खारिज करते हुए पुरानी योजना को बहाल किया जाए 
11. दिल्ली और एनसीआर में सभी व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक गाड़ियों का संचालन कम से कम 15 वर्ष तक होना चाहिए 

जिला अध्यक्ष सज्जन गुर्जर ने कहा कि कृषि प्रधान देश भारत का सबसे बड़ा उत्पादनकर्ता एवं देश के रीड की हड्डी है जो दिन-रात सभी विषम परिस्थितियों के बावजूद मेहनत करके देश के प्रत्येक नागरिक के भरण पोषण हेतु खाद्यान्न उत्पन्न करता है, उपरोक्त सभी समस्याएं किसानों एवं देश की आम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करती हैं। हमारा संगठन भी माननीय मुख्यमंत्री, माननीय प्रधानमंत्री एवं आप महामहिम के कार्यालय को लगातार इन समस्याओं से ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा रहा है परंतु किसी भी समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन इंडिया संगठन शोषित पीड़ित वंचित गरीब किसान मजदूर के हितों की रक्षा एवं उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य करने के लिए जाना जाता है। अतः आपसे फिर से सानुरोध प्रार्थना है कि किसानों की गंभीर समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित सरकार और विभाग को निर्देशित करते हुए त्वरित निवारण करवाने की कृपा करें, अन्यथा की दृष्टि में पीड़ित वंचित किसान एवं आम जनमानस के साथ रणनीति बनाते हुए संगठन धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने पर विवश होगा, जिसके लिए शासन एवं प्रशासन पूर्णतया उत्तरदाई होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर ने राष्ट्रपति को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सभा स्थल पर ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा को सौंपा गया। इस दौरान राष्ट्रीय मुख्य महासचिव संदीप पहलवान राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैंसला राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नेहरा राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री अनिल प्रधान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनवीर प्रमुख राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्प साकिब सईद राष्ट्रीय संगठन मंत्री अल्प इरफान मलिक राष्ट्रीय सचिव अल्प शादाब अली राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा रिंकेश मुकदम राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र बिधूड़ी राष्ट्रीय सचिव मनवीर राष्ट्रीय सचिव किरण पाल सिंह। राष्ट्रीय संगठन मंत्री आकाश चपराणा

प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिव ओम नागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरुण बैसला हरियाणा प्रदेश प्रभारी नकुल भड़ाना पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक कसाना, प्रदेश सचिव ओमवीर सिंह प्रदेश महासचिव सरदार सिंह जिला पंचायत प्रत्याशी जगेश चौधरी विजेंदर प्रधान

मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर मंडल उपाध्यक्ष रजत नागर जिला अध्यक्ष फरीदाबाद अंकित भड़ाना मेरठ जिला अध्यक्ष दीपक राणा बुलंदशहर जिला अध्यक्ष ऋषि चौधरी जिला प्रभारी आजाद भाटी जिलाध्यक्ष युवा अनिल बैसला
जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विकल

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here