Breaking

Your Ads Here

Thursday, December 11, 2025

पोस्टर प्रतियोगिता में आर जी कॉलेज की छात्रा संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। क्लब-60 के शिक्षा सेतु सेवा मिशन द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता में आर जी कॉलेज की छात्रा संध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

क्लब-60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि जागरूकता बढ़ाने हेतु की गई प्रतियोगिता में शिक्षासेतु के 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। पोस्टरों पर अधिकारों के साथ साथ नागरिकों के 11 मूल कर्तव्य भी लिखवाए गए थे, ताकि बच्चे उन्हे भी जान सकें। गार्गी श्रीवास्तव व हरि विश्नोई के निर्णायक मंडल ने आर जी कालेज में कक्षा 7 की छात्रा संध्या को प्रथम,डी एन कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा खुशी अटटा को द्वितीय तथा बालेराम इंटर कालेज में 9 वी के छात्र रोहन पुंडीर को तृतीय विजेता घोषित किया। विजेताओं सहित सभी 22 प्रतिभागियों को जल्द ही टैगोर पार्क में आयोजित होने वाले समारोह में नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here