अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। नगर व मुख्य बाजार एवं नगर आसपास के क्षेत्र में रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु थाना बहसूमा पुलिस द्वारा रात्रि में गश्त, पेट्रोलिंग एवं फैंटम टीम की तैनाती की जा रही है। यह रात्रि गश्त व्यवस्था अपराधों की रोकथाम, व्यापारियों तथा नगर/क्षेत्रवासियों के सुरक्षित माहौल को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की निरंतर की जा रही है।
व्यापारियों का कहना है कि बहसूमा पुलिस टीम द्वारा रात्रि में निरंतर गश्त एक सराहनीय पहल है। बुधवार देर रात बहसूमा पुलिस के उपनिरीक्षक राकेश कुमार कस्बे में पुलिसकर्मियों के साथ गश्त कर रहे थे तभी उन्हें एक हलवाई की दुकान का शटर खुला दिखा उन्होंने सोचा चोर दुकान में घुसा है वे तुरंत दुकान पर पहुंचे और चेकिंग की तो पता चला कि रजत पुत्र संजय कुमार प्रजापति अपनी मिठाई की दुकान से कुछ सामान लेने आया था। पुलिस की इस सक्रियता के चलते व्यापारियों ने पुलिस का धन्यवाद किया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया कि पुलिस द्बारा रात्रि के समय सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु बहसूमा पुलिस द्वारा रात्रि में गश्त, पेट्रोलिंग एवं फैंटम टीम की तैनाती की गई है।यह रात्रि गश्त व्यवस्था अपराधों की रोकथाम, व्यापारियों तथा नगर व क्षेत्रवासियों के सुरक्षित माहौल को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरंतर की जा रही है।
No comments:
Post a Comment