नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनपद मुजफ्फरनगर क्षेत्र के छपार निवासी 35 वर्षीय
राजू ने दो सिलाई की सुइयाँ निगल लीं थी। गत 19 दिसंबर को परिजनों ने उसे मेडिकल
कॉलेज की सर्जिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया, उसे पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत थी।
इससे पहले मरीज़ को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से लेकर AIIMS ऋषिकेश और फिर वहाँ से मेडिकल
कॉलेज मेरठ रेफर किया गया था।
मेडिकल कॉलेज में डॉ. शोएब खान (MS, FMAS) के अधीन उसको भर्ती किया गया। रोगी का प्राथमिक प्रबंधन किया गया एवं उनको सीटी स्कैन आदि जाँचों की सलाह दी गई। जाँचों के उपरांत मेसेंटरी की जड़ और दाहिने किडनी कोर्टेक्स में दो सिलाई की सुइयाँ दिखीं। मरीज़ को 22 दिसंबर को डॉ. धीरज राज (आचार्य, सर्जरी विभाग) के मार्गदर्शन में सर्जिकल टीम ने इलाज शुरू किया, जिसमें डॉ. शोएब खान के अलावा डॉ. रवि बनोत, डॉ. शुभम गुप्ता, डॉ. मुदाबिर, डॉ. आमिर शामिल रहे। सावधानीपूर्वक जटिल सर्जरी के पश्चात सफलतापूर्वक दाहिने किडनी से लगभग 4 cm और मेसेंटरी की जड़ से 9 cm आकार की दो सुइयाँ निकाली गईं। सर्जरी के बाद मरीज़ पूर्ण रूप से ठीक हो गया है। जिसके बाद उनको डिस्चार्ज कर दिया है।

No comments:
Post a Comment