नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महिला सशक्तिकरण समिति ने शारीरिक शिक्षा विभाग
के सहयोग से रैली का आयोजन किया, जिसमें 236 छात्राओं, महिला फैकल्टी सदस्यों और महिला
गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रैली के दौरान “एक
नारी सब पर भारी” तथा “नारी
को दो सम्मान, तभी देश बनेगा महान” जैसे सशक्त नारे वातावरण में गूंजते रहे और सुरक्षा तथा अधिकारों के प्रति
जागरूकता का संदेश दिया। समिति की अध्यक्ष डॉ. अंशुल ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन
नंबरों और आत्मरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रतिभागियों के साथ साझा की। मुख्य
कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज तथा कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार शर्मा का विशेष मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम
का समापन डॉ. मंजू अधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment