Breaking

Your Ads Here

Tuesday, November 25, 2025

भारतीय संविधान भारत का सबसे पवित्र ग्रंथ: चरण सिंह लिसाड़ी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय दलित विकास संस्थान (पंजी.) के तत्वावधान में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर लिसाड़ी स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में संविधान दिवस समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. चरण सिंह लिसाडी ने की व संचालन महेंद्र सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि चौ. चरण सिंह विश्व विद्यालय के प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने हमें विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान दिया है। संविधान हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है, हमें अनुशासित रहकर देश के विकास में अपना योगदान प्रदान करना है। आयकर विभाग के निदेशक डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान दुनिया की अनुपम कृति है, जो समस्त भारतीयों को एक सूत्र में बांधकर संपूर्ण दुनिया को वसुदेव कुटुंबकम की भावना को प्रबल करने के लिए संकल्पित है। बहुजन चिंतक प्रो. डॉ सतीश प्रकाश ने कहा कि हमारा संविधान वर्तमान व भविष्य का मार्गदर्शक है।

डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने कहा कि भारतीय संविधान भारत का सबसे पवित्र ग्रंथ है, लोकतंत्र की आधारशिला है। डॉ. मनोज जाटव ने कहा कि हमारा संविधान वर्तमान व भविष्य का मार्गदर्शक है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान लचीला है, लोकतंत्र की आधार शिला है। प्रधानाचार्य डॉ. संजीव नागर ने कहा कि हमें भी बाबा साहब की तरह शिक्षित होना है। समारोह में विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाओं, खेल उद्यमिता, शिक्षा, गायन, समाज सेवा आदि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर लक्ष्मी चंद, चैनलाल हरित पूर्व प्रधान, धर्मवीर सिंह, मुंशी सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. सत्य कुमार, जतिन लिसाडी, प्रो. प्रवीण कुमार, धर्मेंद्र, संजय कुमार, नितिन, वीरेंद्र गौतम आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here