Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 26, 2025

आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मरीजों में किया फलों का वितरण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आम आदमी पार्टी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ जिला अस्पताल प्यारेलाल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों को फलों का वितरण किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा—
“देश के आम आदमी की उम्मीदों का नाम है आम आदमी पार्टी।” उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से पार्टी ने पहले दिल्ली में फिर पंजाब में सरकार बनाई और पाँच राज्यों में विधायक चुनकर आए। AAP भारतीय राजनीतिक इतिहास में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली पार्टी बनी है, और यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। अंकुश चौधरी ने कहा कि 26 नवम्बर 2012 को दिल्ली में एक क्रांति की शुरुआत हुई थी। अरविंद केजरीवाल जी ने AAP की स्थापना के दिन यह सपना देखा था— “हर बच्चे को मुफ्त और बेहतरीन शिक्षा, और हर नागरिक को मुफ्त व गुणवत्तापूर्ण इलाज दिलाने का।”

दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य क्रांति ने इस सपने को सच कर दिखाया और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि AAP के क्रांतिकारी कार्यकर्ताओं के जोश, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है कि आज AAP एक राष्ट्रीय पार्टी है पहले दिल्ली में और आज पंजाब में आम आदमी की अपनी सरकार है। यह क्रांति आज दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा, जम्मू-कश्मीर सहित देश के कोने-कोने तक पहुँच चुकी है।

अंकुश चौधरी ने कहा—“राह अभी लंबी है… जब तक भारत दुनिया का नंबर 1 देश नहीं बन जाता, तब तक हमें रुकना नहीं है।”
उन्होंने संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी पदाधिकारियों का मूल मंत्र है—
संविधान का पालन करना, बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलना, आपसी भाईचारा बनाए रखना और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना।
इन्हीं मूल्यों से देश और समाज आगे बढ़ेगा।  महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने भी AAP के 14वें स्थापना दिवस पर सभी साथियों को शुभकामनाएँ दीं। फल वितरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे— जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी, महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी, जिला संरक्षक एसके शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हेम कुमार, जिला सचिव वैभव मालिक, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, सरोज देवी, नरेंद्र सिंह, कुंदन पांडेय, अतुल नगर, जिला सचिव सचिन वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here