
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सौरभ राजपूत हत्याकांड की आरोपित मुस्कान रस्तोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुस्कान को देर रात अचानक पेट में दर्द हुआ, तब उसे जेल प्रशासन की ओर से मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार शाम करीब 6:50 बजे मुस्कान ने अस्पताल में एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया।
प्रसव के समय मुस्कान को तेज दर्द होने पर जेल चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया। डॉक्टरों की टीम ने नॉर्मल डिलीवरी कराई। मुस्कान और बच्ची दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। सोशल मीडिया पर मुस्कान की नई बेटी के पिता को लेकर कयासों का बाजार गर्म है। लोग सवाल कर रहे हैं कि बच्चा पति सौरभ का है या प्रेमी साहिल का?
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि देर रात मुस्कान की तबियत बिगड़ी थी। जेल के डॉक्टरों ने उसको देखा और अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मेडिकल अस्पताल में भेजा गया। वो मेडिकल अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती है। मुस्कान इस मसय एलएलआरएम मेडिकल अस्पताल के महिला एवं प्रसूती वार्ड में एडमिट है। मुस्कान का इलाज एचओडी डॉ. शगुन कर रही हैं।
17 मार्च को खुला था केस
ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र में 3 मार्च को सौरभ की उसकी पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल राजपूत के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसकी लाश को नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया था। लाश को तीन टुकड़ों में काटकर ड्रम में डालकर सीमेंट और बालू के घोल से सील कर दिया था। 17 मार्च को इस केस का खुलासा हुआ था। 18 मार्च से मुस्कान-साहिल दोनों मेरठ जिला जेल में बंद है।
जिला जज की कोर्ट में चल रही है सुनवाई
सौरभ हत्याकांड के केस में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब यह केस मेरठ जिला जज की कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। इसमें लगातार सुनवाई हो रही है। अब तक 13 गवाहों की गवाही हो चुकी है।
No comments:
Post a Comment