Breaking

Your Ads Here

Saturday, November 8, 2025

कृपाओं की माता की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत


-चर्च में आज सुबह होगी विशेष प्रार्थना, देश व विदेशी श्रद्धालु लेंगे हिस्सा

नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। चर्च में स्थापित कृपाओं की माता मारियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर लाखों श्रद्धालुओं ने मन्नते मांगी। कोई घुटनों के बल चलकर चर्च पहुंचा तो कोई लेटकर, सभी ने चर्च परिसर में कैंडल जलाकर अपनी आस्था दिखाई। रविवार सुबह विशेष प्रार्थना होगी। जिसमें देश व विदेशी श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। 

बता दें कि ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता मरियम का महोत्सव मनाया जा रहा है। दो दिन यानी शनिवार व रविवार को उक्त महोत्सव के दौरान विशेष प्रार्थना की जाती है। जिसमें कई लाख श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं। शुक्रवार से ही श्रद्धालुओं का आवगमन शुरू हो गया था। शनिवार को श्रद्धालुओ की संख्या में और इजाफा हुआ। देर शाम 7 बजे तक हजारों श्रद्धालु सरधना पहुंच चुके थे। जिनमें चंडीगढ़, अमृतसर, पंजाब, गुरदासपुर, जम्मु कश्मीर, हरियणा, अजमेर, पलवल आदि के शामिल थे। शुक्रवार शाम श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हिंदी व पंजाबी भाषा में मिस्सा बलिदान किया। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहा। जगह-जगह वाच टावर लगाए गए हैं। इसके अलावा चर्च के बाहर मेले में व अंदर पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
एसपी देहात व सीओ ने लिया जायजा
एसपी देहात, सीओ सरधना व थाना प्रभारी निरीक्षक ने चर्च के आस पास ही रहकर व्यवस्थाओं का जाजया लिया। रविवार सुबह 10 बजे चर्च में विशेष प्रार्थना होगी। शाम को जुलूस निकाला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here