Breaking

Your Ads Here

Sunday, November 16, 2025

सठला की सुपरवाइजर रूपाली गुप्ता मिली अनुपस्थित, सस्पेंड

 


-सुपरवाइजर के कार्य को देखने के लिए निरीक्षण को निकले डीएम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह द्वारा हस्तिनापुर विधानसभा में बूथों व क्षेत्रों में जाकर बीएलओ के माध्यम से सुपरवाइजर के कार्य को देखा गया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से वार्ता की व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कार्य में कुछ बीएलओ द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने सठला की सुपरवाइजर रूपाली गुप्ता के अनुपस्थित पाए जाने पर एसडीएम मवाना को उन्हें सस्पेंड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, समस्त कार्रवाई सुचितापूर्वक, पारदर्शी तरीके व समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम मवाना संतोष कुमार, बीएलओ, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here