रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। भावना फार्म में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। 106 हिन्दु एवं 31 मुस्लिम कुल 137 जोड़ों का विवाह/निकाह उनके रिति-रिवाज से कराया गया।
कार्यक्रम में विकास खण्ड हस्तिनापुर के 35, विकास खण्ड
मवाना के 36, विकास खण्ड परीक्षितगढ़ के 29, विकास खण्ड मेरठ व सरधना के 06, नगर पंचायत
बहसूमा के 3, हस्तिनापुर नगर पंचायत के 12, नगर पालिका मवाना के 10, नगर पंचायल परीक्षितगढ़
के 10 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में
हरेन्द्र जाटव (सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग उप्र), ब्रहम सिंह (ब्लाक प्रमुख परीक्षितगढ़)
द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वर-वधु को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में श्वेतांक
सिंह (जिला विकास अधिकारी), सुनील कुमार सिंह (परियोजना निदेशक), सुनील कुमार (जिला
समाज कल्याण अधिकारी), शेलेश राय (जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी), सुरेश गुप्ता
(जिला कार्यक्रम अधिकारी), राजेन्द्र कुमार (खण्ड विकास अधिकारी परीक्षितगढ़), अम्बरीश
कुमार (खण्ड विकास अधिकारी हस्तिनापुर), सतीश कुमार (खण्ड विकास अधिकारी मवाना), राजीव
कुमार (अधिशासी अधिकारी मवाना/हस्तिनापुर), सहायक विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी(स.क.)
व समाज कल्याण विभाग के समस्त कार्यालय व क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment