-बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ भारतीय
विज्ञान मेले का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु
मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे 23वें अखिल भारतीय विज्ञान मेले का समापन
धूमधाम से किया गया। मुख्य अतिथि अमित अग्रवाल (विधायक कैन्ट), कार्यक्रम अध्यक्ष मयंक
गोयल (प्रति कुलपति, आईएमएमटी), विशिष्ट अतिथि गोविन्द महत (अखिल भारतीय संगठन मंत्री,
विद्या भारती) ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मंचासीन अतिथियों
का परिचय प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने कराया।
वृत्त निवेदन नगेन्द्र कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया,
जिसमें उन्होंने विज्ञान मेले की सम्पूर्ण गतिविधयों का परिचय कराया। उन्होंने बताया
कि इस विज्ञान मेले में 19 क्षेत्रीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। विद्या भारती के राष्ट्रीय
मंत्री कमल किशोर सिन्हा एवं स्थानीय क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोनेश्वर साहू
विशेष तौर पर मार्गदर्शन करते रहे। कार्यक्रम में देश भर से आए सभी बाल वैज्ञानिकों
ने भरपूर आनन्द लिया। मुख्य अतिथि गोविन्द महंत ने कहा कि विज्ञान जीवन का आधार है,
इसके दिना जीवन असमय है। विज्ञान ने हमें बहुत ही रोचक व अति विशिष्ठ सुविधाएं उपलब्ध
कराई है, जिनका उपयोग करके मानव जीवन उच्च से उच्चतम स्तर तक पहुँच गया है। मुख्य अतिथि
अमित अग्रवाल ने प्रतिभागियों को पढ़ाई के साथ-साथ वैज्ञानिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर
भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इनका रहा सहयोग
कार्यक्रम का संचालन जगवीर शर्मा (सम्भाग निरीक्षक) ने
किया। इस अवसर पर गोविन्द महन्त (अखिल भारतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती), रविन्द्र
कान्हरे (राष्ट्रीय अध्यक्ष, विद्या भारती), कमल किशोर सिन्हा (अखिल भारतीय मंत्री,
विद्या भारती), प्रान्तीय संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता, प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी
मनमोहन गुप्ता, डा. विनोद कुमार अग्रवाल, डा. आशीष अग्रवाल, डा. सुधांशु अग्रवाल, अरूण
जिंदल, सीमा गोयल, गीता अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment