नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। भारत की अग्रणी केबल और वायर निर्माता कंपनी पॉलीकैब ने सतत विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने अपने प्रमुख उत्पाद , पॉलीकैब ग्रीन वायर+ के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ भारतीय हरित भवन परिषद से प्रतिष्ठित ग्रीनप्रो प्रमाणन हासिल किया है। यह प्रमाणपत्र हाउस-वायर श्रेणी में भारत में पहली बार किसी कंपनी को मिला है। यह उपलब्धि पॉलीकैब की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह सुरक्षित, पर्यावरण-अनुकूल और टिकाऊ तथा बेहतर विद्युत समाधान प्रदान करने के लिए निरंतर काम कर रही है।
इस बारे में पॉलीकैब इंडिया के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट
और चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर, ईशविंदर खुराना ने कहा पॉलीकैब में हम सुरक्षा और
पर्यावरण संरक्षण को अपनी जिम्मेदारी मानते हैं, सिर्फ लक्ष्य नहीं। हाउस-वायर श्रेणी में भारत का पहला ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन हासिल करना हमारे
लिए गर्व की बात है। यह हमारी इस प्रतिबद्धता को दिखाता है कि हम हर घर को ज्यादा
सुरक्षित और भविष्य को ज्यादा हरित बनाने के लिए समर्पित हैं। हमारा उद्देश्य ऐसे
विद्युत उत्पाद देना है जो भरोसेमंद, बेहतर
प्रदर्शन वाले और साथ ही लोगों व पर्यावरण—दोनों के लिए सुरक्षित हों।”
ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन किसी उत्पाद के पूरे जीवनचक्र—कच्चे माल की प्राप्ति से लेकर निर्माण, उपयोग और निस्तारण तक—उसके पर्यावरणीय प्रभाव का मूल्यांकन करता है। यह प्रमाणपत्र विद्युत उद्योग में हरित नवाचार को आगे बढ़ाने में पॉलीकैब के नेतृत्व को और मजबूत करता है। ग्रीनप्रो सर्टिफिकेशन एक सम्मानजनक ईको लेबल है जो किसी उत्पाद के पर्यावरणीय प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। पॉलीकैब ग्रीन वायर+ सुरक्षा, मजबूती और पर्यावरण पर कम प्रभाव जैसे कठोर मानकों पर खरा उतरता है, जिससे यह घरों और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प बन जाता है। भारत का ग्रीन बिल्डिंग सेक्टर 12प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है और अब तक 10 बिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र विभिन्न प्रमाणन कार्यक्रमों के तहत पंजीकृत हो चुका है। ऐसे में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार और ऊर्जा-कुशल सामग्री की मांग तेजी से बढ़ रही है। ग्रीनप्रो-प्रमाणित वायर अब सुरक्षित, स्वस्थ और हरित भवनों के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।
पॉलीकैब ग्रीन वायर+ 99.97 प्रतिशत शुद्ध तांबे से बनाए जाते हैं और 90° सेल्सियस तक गर्मी सहन करने की क्षमता
रखते हैं। ये वायर बेहतर प्रदर्शन और अधिक सुरक्षित बिजली प्रवाह सुनिश्चित करते
हैं। इनमें सीसा (लीड) नहीं होता,
और
आपात स्थिति में ये कम धुआं व कम विषैले धुएं का उत्सर्जन करते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर जोखिम घटता है। इन
तारों की करंट वहन क्षमता अधिक होती है और इनमें चूहों, नमी और घिसाव से सुरक्षा के लिए विशेष परत होती है। फ्लेमस्टॉप
तकनीक से लैस और रीच व आरओएचएस मानकों के अनुरूप ये वायर 250 से अधिक हानिकारक पदार्थों से मुक्त हैं—जिससे उपभोक्ता और पर्यावरण दोनों की
सुरक्षा होती है।

No comments:
Post a Comment