Breaking

Your Ads Here

Wednesday, November 5, 2025

7 वें राल बाॅल वर्ल्ड कप के लिए मेरठ की बेटी समेत यूपी से दो चुनी गयी



 दुबई में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व 

 16 साल की उम्र में इशिका ने खेला था पहला वर्ल्ड कप 

नित्य संदेश ब्यूरो 
 मेरठ। अगले माह 14 से 18 दिसम्बर को दुबई के सहाबाब अल अलही में आयोजित होने सातवें रॉल बॉल विश्व कप के भारतीय टीम का चयन किया गया है। जिसमें मेरठ की इशिका शर्मा व आगरा की प्राची पाचौरी को भारतीय टीम में चुना गया है। आगामी 10 नवम्बर से पुणे में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद भारतीय टीम अगल माह 12 दिसम्बर को दुबई के लिए रवाना होगी। भारतीय टीम में मेरठ की ईशिका चयन होना गौरव की बात है।  

 इनकमटैक्स मुंबई में तैनात शास्त्री नगर एक ब्लॉक निवासी इशिका ने बताया 16 साल की उम्र 2019 में वह पहला वर्ल्ड कप खेल चुकी है जो चेन्न्ई में आयोजित किया गया था। दूसरा वर्ल्ड कप पूणे में 2023खेला था। यह उनका तीसरा वर्ल्ड कप है। उन्होंने बताया इंदौर में आयोजित नेशनल कप में यूपी की ओर से खेलते हुए उन्होंने राजस्थान को 3-0 से हरा कर कप पर कब्जा किया था। जीत में उनके दो गोल की बदाैलत भारतीय टीम में उनका चयन किया गया है। 

 बेटी के भारतीय टीम में चयन पर मा़ॅ आकाक्षा शर्मा अपने बेटी के भारतीय टीम में चयन होने से गर्व हो रहा है। उनका कहना है बेटियां देश का नाम रोशन कर रही है। आज वह पुरूषों के संग कंधे से कंधा मिलाकरा चल रही है। 

रॉल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रताप पागर ने बताया आगामी दस नवम्बर से महिला व पुरूष टीमों को कैंप पूना में एक माह के लिए आयोजित किया जाएगा ।वही से अगले माह 12 दिसम्बर को टीमें दुबई के लिए रवाना होगी। 

 भारतीय टीम 

 नाम प्रदेश 

 इशिका शर्मा - यूपी 

 प्राची पाचौरी यूपी 

 महती एम के तमिलनाडु

 प्रतिका तरावत राजस्थान

 प्रतिभा पारिक राजस्थान

 वर्णिका एमपी 

 रिनी रूपावाटिया गुजरात

 काव्या गुजरात

 अन्ना नीला केरल 

 श्रुति भगत महाराष्ट 

 सुविधा सरीन जम्मू कश्मीर 

 मधुमिता एसएस तमिलनाडू

 अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में सुहानी सिंह, मनिशा प्रधान , गुंजन कुमावत को रखा गया है

  पुरूष टीम 

 हर्षपाल महाराष्ट्र

 प्रतीक महाराष्ट्र 

 राेहन महाराष्ट्र 

 यश रसिया गुजरात 

यश गुजरात 

श्रीकांत साहू झारखंड

 हितेश्वर सिंह जम्मू कश्मीर 

 महिपाल महला राजस्थान

 दीपक राजा तमिलनाडू

 दीपेश चौधरी मध्य प्रदेश

 आदित्य राणावत मध्य प्रदेश

 कृष्णा महाराष्ट 

 अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में जगन एस लाल , दिव्यान, चाण्क्य को रखा गया है। 

  महिला टीम को कोच प्राची पराडे व पुरूष टीम का कोच मधु शर्मा का बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here