Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 4, 2025

हर्रा के युवक की कर्नाटक में हुई संदिग्ध मौत, पसरा मातम का माहौल


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरूरपुर। कस्बा हर्रा के अब्दुल मन्नान पुत्र तैय्यब अली की संदिग्ध परिस्थितियों में कर्नाटक के गुलबर्गा में मौत हो गईं। युवक का शव उसके किराए के मकान में फर्श पर पड़ा मिला। कमरे में खून के धब्बे देखे गए, जिससे मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक अब्दुल मन्नान लगभग दो महीने पहले कर्नाटक गया था। वहां वह स्क्रैप का काम करता था और गुलबर्गा में एक मकान किराए पर लेकर रह रहा था। घर से दूर रहकर भी वह अक्सर परिजनों से फोन पर संपर्क करता रहता था। अचानक उसकी मौत की खबर आना परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। घटना की जानकारी तब हुई जब शनिवार को सुबह मकान मालिक ने कमरे के बाहर खून के धब्बे देखे। जब उसने कमरे के भीतर जाकर देखा तो अब्दुल मन्नान का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। शव देखने से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि मौत को काफी समय हो चुका था। जिसकी सूचना कर्नाटक में ही रह रहे मृतक अब्दुल मन्नान के दूसरे साथियों को दी गईं। जिन्होंने फोन कर परिवार वालों को इसकी सुचना दी। मोहल्ले और गांव के लोगों का कहना है कि मन्नान एक सीधा-सादा और मेहनती युवक था, उसकी अचानक मौत से सभी बेहद सदमे में हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here