Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 4, 2025

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने की रोडवेज बस स्टैंड की मांग


नित्य संदेश ब्यूरो 
सरधना। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सम्पूर्ण समाधान में आए एडीएमई को एक ज्ञापन सौंपकर नगर की तीन प्रमुख मांगे रखी। जिसमें मुख्य रूप से सरधना नगर में रोडवेज बस अड्डा स्थापित कराने, सरधना वाया मंढियाई रोड बड़े नाले को पक्का कराया जाने व नगर में डिग्री कॉलेज की स्थापना किए जाने की मांग की। साथ ही जल्द मांग पूरी न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में मंगू प्रधान, नवीन त्यागी, डा. ओम कुमार पुंडीर, संजीव त्यागी, शंकर सिंह, उमेश त्यागी, अरुण भारद्वाज, वरुण सिंह, सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here