नित्य संदेश ब्यूरो
सरूरपुर। थाना पुलिस ने नगर पंचायत खिवाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन और मार्च निकाले जाने की योजना का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर को नगर पंचायत खिवाई के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर आई लव मोहम्मद नाम से पम्पलेट और पोस्टर डाले गए थे। इन पोस्टरों में जुम्मे की नमाज के बाद कस्बा खिवाई में एकत्र होकर सरकार और राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने तथा मार्च निकालने का आह्वान किया गया था। इतना ही नहीं, इस संदेश को प्रभावी बनाने के लिए इंस्टाग्राम पर रील और एक ऑडियो क्लिप भी प्रसारित की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को इस मामले में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मोबाइलों के माध्यम से पम्पलेट, पोस्टर, ऑडियो और रील प्रसारित किए जा रहे थे। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय शुक्ला के साथ उपनिरीक्षक दीपक जायसवाल, गौरव तिवारी, निर्भय सिंह, प्रमोद कुमार और अंकित कुशवाहा की अहम भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment