नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" विषय पर एक ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका चौधरी के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में स्वच्छता पखवाड़ा की नोडल अधिकारी प्रो. लता कुमार की विशेष भूमिका रही। संचालन प्रोफेसर मोनिका चौधरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ जीवन के लाभ एवं स्वच्छता को एक सेवा के रूप में अपनाने की प्रवृत्ति को अपनी कलात्मकता के द्वारा उत्तम रूप से प्रस्तुत किया।
प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजू सिंह ने समस्त विजयी छात्राओं को बधाई दी। ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विज्ञान संकाय से डॉ. ज्योती चौधरी और वाणिज्य संकाय से डॉ. नेहा सिंह रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई से डॉ. ज्योती चौधरी एवं डॉ. नेहा सिंह आदि की मुख्य भूमिका रही।
No comments:
Post a Comment