नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज के ईएनटी (कान, नाक, गला) एवं डेंटल (दंत चिकित्सा) विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनीत शर्मा एवं डेंटल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनामिका शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इस शिविर में डॉ. निकुंज जैन (सहायक आचार्य) ने वरिष्ठ नागरिक, मरीजों की जांच एवं उपचार किया। उनके साथ-साथ डॉ. दीपांकर, डॉ. अक्षिता, डॉ. अर्पित जैन, डॉ. रिंकू, डॉ. अवनीश तथा डॉ. निरुपमा ने भी सक्रिय सहभागिता करते हुए वरिष्ठ नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।
No comments:
Post a Comment