नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। सेना भर्ती की तैयारी कर रहे झिटकरी गांव के युवाओं ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के खेल मैदान में तैयारी करने के लिए अनुमति दिए जाने की मांग की है। इस सम्बंध में उन्होंने एडीएम ई को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
शनिवार को तहसील पहुंचे झिटकरी गांव के युवाओं ने बताया कि वे सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सड़क पर दौड़ लगानी पड़ती है, जिसके चलते हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा उन्हें अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। युवाओं ने बताया कि उनके गांव के पास पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय का खेल मैदान है। जिसमें वह अपनी तैयारी कर सकते हैं।
उन्होंने एडीएमई को ज्ञापन सौंपकर विद्यालय के समय से पूर्व दिन में सुबह पांच बजे से सात बजे तक व शाम को चार बजे से छ बजे तक मैदान में तैयरी के लिए अनुमति दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में गौरव कुमार, अनिकेत, अंकुश, सौरभ, विकास गौतम आदि थे।
No comments:
Post a Comment