नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को सशक्त नारी-सशक्त प्रदेश मिशन शक्ति के तहत थाना सरधना की टीम के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थाने से आई टीम ने स्कूल की छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी। थाना टीम ने बच्चों को बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, साइबर सुरक्षा और अपनी सुरक्षा से जुड़ी जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया। स्कूल के डायरेक्टर ठाकुर प्रीतिश कुमार सिंह, मैनेजर शालविक जैन, शिवानी जैन व प्रधानाचार्य डा. रोहित मेहरा ने थाना टीम का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment