Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 4, 2025

फार्मेसी पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को दी गई फेयरवेल पार्टी


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के फार्मेसी विभाग के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को फेयरवेल पार्टी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने द्वीप प्रज्वलित कर किया।

फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने गाना, नृतय आदि मनमोहक प्रस्तुतिया दी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने द्वितीय वर्ष के विद्यार्थीयों को स्मृति चिन्ह तथा टाइटल नोट्स भी दिए। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में अपना कार्य मेहनत व ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया। फार्मेसी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विभु साहनी ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। फार्मेसी विभाग के आचार्य डॉ. एसके पालीवाल ने सभी विद्यार्थीयों को प्रेरक संदेश दिया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. रितु गुप्ता व डॉ. वंदना सिंह का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here