नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अन्तर्गत क्षेत्राधिकारी कैण्ट द्वारा भैसाली ग्राउण्ड में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बालिकाओं को पैम्पलेट वितरित किए गए। संचालित योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव एवं महिला सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन संख्या 1090, 1076, 112, 1930 के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
No comments:
Post a Comment